हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन 5 HPS अधिकारियों के हुए तबादले
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने दिवाली से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 HPS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की हैं। सरकार ने 5 नवंबर को इसके आदेश जारी किए।
मिली जानकारी के अनुसार, HPS अधिकारी धीरज चहल को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में ज्वाइंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, संजय बिश्नोई को रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा 3 अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर-कम-सेक्रेटरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
धीरज चहल: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में ज्वाइंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त।
संजय बिश्नोई: रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त। यह पद खाली था।
गौरव गुप्ता: वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त फतेहाबाद में डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर-कम-सेक्रेटरी की जिम्मेदारी।
रोहित कुमार: वर्तमान दायित्व के अलावा हिसार में डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर-कम-सेक्रेटरी नियुक्त।
अजय सिंह: वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त सिरसा में डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर-कम-सेक्रेटरी की जिम्मेदारी।