राजस्थान में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

 | 
राजस्थान में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

Udaipur Times, Rajasthan news : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IPS अफसरों के तबादले किये हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महानिदेशक (DG) स्तर के दो अफसरों के साथ जोधपुर पुलिस कमिश्नर, अजमेर और भरतपुर रेंज के आईजी भी बदले गए हैं।

विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, वरिष्ठ IPS अधिकारी अनिल पालीवाल को महानिदेशक और कमांडेंट जनरल, गृह रक्षा (होमगार्ड), राजस्थान जयपुर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक पुलिस (यातायात), राजस्थान जयपुर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, शरत कविराज को महानिरीक्षक पुलिस (IG) अपराध शाखा, राजस्थान जयपुर और राजेंद्र सिंह को महानिरीक्षक पुलिस (सतर्कता), जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी कैलाश चंद्र बिश्नोई को महानिरीक्षक पुलिस (योजना, आधुनिकीकरण और कल्याण), राजस्थान जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।


जानकारी के मुताबिक, इस तबादला सूची में प्रमुख रेंजों और कमिश्नरेट में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अंशुमन भोमिया को जोधपुर का नया पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. रवि को महानिरीक्षक पुलिस (IG), अजमेर रेंज, अजमेर और डॉ. प्रीति चंद्रा को महानिरीक्षक पुलिस (IG), भरतपुर रेंज, भरतपुर के पद पर तैनात किया गया है। प्रदीप मोहन शर्मा को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन), पुलिस आयुक्तालय जयपुर बनाया गया है। जबकि अनुष्का कालिया को पुलिस उपायुक्त (DCP) मुख्यालय, जयपुर के पद पर तैनात किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News