राजस्थान के संरक्षित क्षेत्रों के लिए ₹144.43 करोड़ की बड़ी मंजूरी

RPACS की बैठक में संरक्षण और ग्राम पुनर्वास पर बड़ा निर्णय
 | 
RPACS

 

Udaipur Times, Rajasthan News: 13 जुलाई 2026। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में हुई राजस्थान संरक्षित क्षेत्र संरक्षण समिति (RPACS) की सामान्य सभा की बैठक में राज्य के संरक्षित क्षेत्रों में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए रुपये 144.43 करोड़ की वार्षिक बजट एवं कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया। Rajasthan News

मुख्य सचिव ने बताया कि इस राशि का उपयोग आवास सुधार, ग्राम पुनर्वास, घासभूमि विकास, जल स्रोत विकास, संरक्षण अवसंरचना, वन्यजीव संरक्षण, अनुसंधान, निगरानी तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण जैसी गतिविधियों पर किया जाएगा। Rajasthan News

सामान्य सभा ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए रुपये 62.42 करोड़ व्यय होने पर संतोष व्यक्त किया तथा कार्यकारी समिति की अनुशंसाओं, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित लेखों एवं ऑडिट प्रतिवेदन को अनुमोदित किया। Rajasthan News

बैठक में रैप्टर संरक्षण, वन्यजीवों हेतु वर्षभर पेयजल उपलब्धता, स्वैच्छिक ग्राम पुनर्वास एवं शिकार आधार संवर्धन के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधानों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही केन्द्र सरकार के प्रतिनिधियों एवं विषय विशेषज्ञों को समिति से जोड़ने तथा वर्ष 2026 में राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। Rajasthan News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News