हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा बदलाव, अब मुख्यमंत्री संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी ?
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा बदलाव कर दिया गया है, अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सिविल एविएशन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल से सिविल एविएशन विभाग वापिस लिया गया, मुख्यमंत्री के मौजूदा विभागों के अलावा सिविल एविएशन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।
