होटल स्टाफ के लिए हेल्थ कार्ड, जॉब फेयर और पर्यटन विकास पर बड़े फैसले

राजस्थान होटलियर क्लब की बैठक
 | 
Rajasthan Hotelior Club

 

Udaipur Times, Udaipur News: 7 जुलाई 2026। राजस्थान होटलियर क्लब की मासिक बैठक आज होटल डी ग्लांस में आयोजित हुई। जिसमें होटल उद्योग के समग्र विकास, सदस्य कल्याण, रोजगार सृजन तथा पर्यटन को नई गति देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। राजस्थान होटैलियर क्लब केवल होटल व्यवसाय तक सीमित नहीं रह कर सामाजिक सरोकारों और पर्यटन विकास के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

बैठक का प्रमुख आकर्षण जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल द्वारा एसोसिएशन के सदस्यों एवं होटल स्टाफ के लिए विशेष डिस्काउंट मेडिकल कार्ड की पेशकश रही। इस पहल से होटल कर्मचारियों और सदस्यों को रियायती दरों पर बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थय सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

बैठक में होटल उद्योग के लिए योग्य एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रस्तावित जॉब फेयर की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने इसे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उदयपुर की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को नई ऊर्जा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर उदयपुर पर्यटन के प्रचार-प्रसार और होटल उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सभी क्लब सदस्यों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सदस्यों का समर्पण और सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में संस्थापक रजनीकांत शर्मा, नरेन्द्र मेहता, सुरेन्द्र सिंह, अध्यक्ष करण सिंह चंपावत तथा उपाध्यक्ष लाल सिंह झाला सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में होटल उद्योग को और अधिक संगठित, सशक्त एवं पर्यटन के अनुकूल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प दोहराया गया। त्भ्ब् ने भविष्य में भी सदस्य हित, पर्यटन संवर्धन और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यों को निरंतर गति देने का विश्वास व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News