हरियाणा में रिटायर्ड अधिकारी की ID से बड़ा फर्जीवाड़ा, खनन विभाग ने AME को किया बर्खास्त
Udaipur Times, Haryana News, यमुनानगर : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में खनन एवं भूविज्ञान विभाग ने भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़ा और अवैध खनन मामले में सहायक खनन अभियंता (एएमई) चंद्रभूषण तिवारी को बर्खास्त किया है। तीन जिलों- यमुनानगर, पलवल और सोनीपत में 5.6 लाख टन अवैध खनन, स्टॉक मिलने व रिटायर्ड अधिकारी की आईडी से फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। विभाग के आयुक्त एवं सचिव सीजी रजनीकांत ने आदेश जारी हैं। तिवारी को 9 बार नोटिस दिए गए, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिए। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रभूषण 25 जुलाई 2024 से प्रोबेशन पीरियड पर थे। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के डीएसपी की जांच के अनुसार चंद्रभूषण ने ठेकेदारों से सांठगांठ कर राजस्व को हानि पहुंचाई। चंद्रभूषण व पलवल के मैसर्स शिव कृपा के मालिक के खिलाफ भ्रष्टाचार करने व आपराधिक केस दर्ज करने की सिफारिश की गई है। Haryana News
सोनीपत, यमुनानगर और फरीदाबाद में रहे तैनात
25 दिसंबर 2025 को सोनीपत के असदपुर सैंड यूनिट में 1.59 लाख एमटी अवैध खनन और एमडीएल साइट पर 4.01 लाख एमटी अवैध स्टॉक मिला। इसके बाद चंद्रभूषण ने कार्रवाई नहीं की।
पलवल में गणेश एंटरप्राइजेज को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी व सेवानिवृत्त अधिकारी की लॉगिन आईडी से फर्जीवाड़े का आरोप। शिव कृपा के पास 14,549 एमटी माल कम मिला। Haryana News
यमुनानगर में शिवालिक प्लांट में पोर्टल पर 53,000 एमटी स्टॉक दर्ज था, मौके पर शून्य मिला। इसके बावजूद चंद्रभूषण ने दोबारा सत्यापन कर 22,899 एमटी स्टॉक दिखा दिया।