हरियाणा के रोहतक में गैंगस्टरों के बीच बड़ी गैंगवार, झज्जर के 4 युवकों की गोलियां मारकर हत्या
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से गैंगवार की बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के रोहतक में हुई इस आपसी खूनी गैंगवार में 4 युवकों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई खूनी वारदात, पुलिस चौकी के पास बेखौफ बदमाशों ने मचाया मौत का तांडव।
स्विफ्ट कार में सवार होकर पहुंचे पांच हथियारबंद बदमाश, खाना खा रहे युवकों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां।
गोलियों की आवाज से ढाबे पर मची भगदड़, जान बचाने के लिए टेबल और कुर्सियों के पीछे छिपे लोग।
तीन युवकों की खाने की टेबल पर ही मौत, जान बचाकर भागे चौथे युवक को भी बदमाशों ने पीछा करके गोलियों से भून डाला।
वारदात के बाद हथियार लहराते हुए कई मिनट तक मौके पर घूमते रहे बदमाश, फिर हुए फरार।
मृतकों में तीन झज्जर जिले के डीघल गांव और एक बेरी क्षेत्र का रहने वाला युवक बताया जा रहा है।
रात करीब साढ़े 12 बजे हुई दहशत पैदा करने वाली वारदात।
रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर भी आधी रात पहुंचे घटनास्थल पर।
एसपी गौरव राजपुरोहित समेत जिला पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सीआईए, स्पेशल सेल और एफएसएल टीम ने बारीकी से की छानबीन।
भाऊ रिटोलिया और सन्नी रिटोलिया के बीच गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है इस वारदात को।
डीघल गांव में हुए पिछले दिनों हुए एक युवक के मर्डर से भी जुड़े हो सकते हैं तार!