आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, अवैध अंग्रेजी शराब के 100 कार्टून बरामद
जिले के डबोक क्षेत्र में आबकारी विभाग की ओर से बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के 100 कार्टून बरामद किये गये है। बरामद की गई शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है।

उदयपुर, 21 अगस्त 2019 जिले के डबोक क्षेत्र में आबकारी विभाग की ओर से बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के 100 कार्टून बरामद किये गये है। बरामद की गई शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है।
जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार मावली वृत्त के आबकारी निरीक्षक अजय जैन, व आबकारी प्रहराधिकारी नाथूसिंह ने मुखबिर से मिली मुप्त सूचना के आधार पर नान्दवेल-धूणीमाता रोड रेढ गश्त व नाकाबंदी के दौरान पुराने महल के समीप आम रास्ते पर अशोक लिलेंड लोडिंग टेम्पों संख्या आरजे 12 जीए 2093 के भीतर विभिन्न ब्राण्ड की राज्य के बाहर बिक्री योग्य अंग्रेजी शराब के कुल 100 कार्टून बरामद किये, जिसमें 960 बोतले व 960 पव्वे कंपनी शील्ड अवस्थान में थे।
इसमें 50 कार्टूनों में विह्स्की की 600 बोटल्स पर फॉर सेल इन अरूणाचल प्रदेश ऑनली, 20 कार्टूनों में विह्स्की की 240 बोटल्स पर फॉर सेल इन हरियाणा ऑनली, 10 कार्टूनों में विह्स्की की 120 बोटल्स पर फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़ ऑनली तथा 20 कार्टूनों में विह्स्की की 960 पव्वों पर फॉर सेल इन हरियाणा ऑनली का मार्का लगा हुआ था। बरामद की गई शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है।