Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 27 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। जूनियर इंजीनियर और बिल्डिंग इंस्पेक्टर (बीआई) पदों के लिए यह आवेदन मांगे गए हैं।
HKRN के जरिये पैरा आर्किटेक्ट एसोसिएट्स बिल्डिंग इंस्पेक्टर, पैरा इंजीनियरिंग एसोसिएट्स जूनियर इंजीनियर (सिविल), JE (मैकेनिकल), जूनियर इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर) और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बिल्डिंग इंस्पेक्टर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा आवश्यक है और इसकी तैनाती कुरुक्षेत्र में होगी।
जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य है। जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा मांगा गया है। जूनियर इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर) पद के लिए हॉर्टिकल्चर में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक या डिप्लोमा के साथ मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत विषय होना जरूरी है।
जूनियर इंजीनियर के सभी पदों की तैनाती पंचकूला में की जाएगी। सभी चयनित उम्मीदवारों को निगम के नियमानुसार वेतन दिया जाएगा।