हरियाणा वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 IFS-HFS अफसरों के तबादले, हिसार में भी बदली जिम्मेदारी
हरियाणा सरकार ने पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 IFS/HFS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियां की हैं। ये आदेश 26 अगस्त 2026 को जारी किए गए हैं और सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
आदेश के मुताबिक डॉ. राजेश वत्स, IFS को DCF भिवानी से Dy. CEO CAMPA लगाया गया है, जबकि विपिन कुमार सिंह, IFS को मुख्यालय से DCF भिवानी की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री दीपेंद्र, IFS को DCF (Training), सोहना से DCF सोनीपत लगाया गया है। वहीं पुष्कर कुमार, IFS को DCF (Training), पिंजौर से DCF रोहतक नियुक्त किया गया है।
गुरु प्रकाश, HFS को ACF (West Circle), हिसार से DFO (M&E), हिसार लगाया गया है। यह नियुक्ति रिक्त पद के विरुद्ध की गई है।
इसके अलावा रोहतास सिंह, HFS को GM रेवाड़ी से DFO, M&E करनाल लगाया गया है। पारदीप गुलिया, HFS को DCF (Research), पिंजौर से GM, HFDC अंबाला भेजा गया है।
यशपाल, HFS को ACF, FCA से DFO Research, पिंजौर लगाया गया है। वहीं वीरेंद्र गोदारा, HFS को GM HFDC अंबाला से DFO Training (पिंजौर) की जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश में रेणजिथा एम.एच., IFS को पदोन्नति के बाद I.CCF (Administration) एवं Joint CEO CAMPA की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र अहलावत, IFS को CF (North Circle), अंबाला से CF (Wildlife), पंचकूला लगाया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि कुछ अधिकारियों के पोस्टिंग आदेश बाद में अलग से जारी किए जाएंगे।
