हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, यह तबादले जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, इस फेरबदल में कई जिलों के साथ-साथ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), स्टेट क्राइम ब्रांच (SCB) और चौथी बटालियन HAP जैसी महत्वपूर्ण यूनिटों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
बता दें कि इस तबादला सूची में पंचकूला, गुरुग्राम, हिसार, अंबाला, रोहतक, कैथल, सिरसा, जींद, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद समेत कई जिलों के इंस्पेक्टर शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
यहां देखें जारी आदेश …


मिली जानकारी के अनुसार, सूची में सबसे अधिक ध्यान ACB (हरियाणा) में की गई नियुक्तियों पर है, जहां हरजिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, ओम प्रकाश और दलबीर सिंह की तैनाती की गई है। वहीं, सुखदेव सिंह और धर्मबीर को स्टेट क्राइम ब्रांच (SCB) भेजा गया है।
