हरियाणा पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट

 | 
हरियाणा पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट  

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस में बड़े फेरबदल के तहत पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं। करनाल के SP नरेंद्र बिजारणिया और भिवानी के SP सुमित कुमार को जिला कमान से हटाकर SP, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लगाया गया है। पलवल के SP नितिश अग्रवाल को DCP क्राइम, गुरुग्राम भेजा गया है। इनके अलावा, गुरुग्राम, झज्जर, बहादुरगढ़, मानेसर और सोनीपत में तैनात DCP स्तर के अधिकारियों को पांच जिलों में SP की जिम्मेदारी दी गई है। करण गोयल को करनाल, दीप्ति गर्ग को पानीपत, मयंक मिश्रा को भिवानी, फ्राबिना पी को नारनौल और मेधा भूषण को पलवल का नया SP बनाया गया है।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से 3 सितंबर को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। कुल 29 IPS और एक HPS अधिकारी की पोस्टिंग और तबादला किया गया है। करण गोयल को करनाल का SP बनाने से गुरुग्राम में DCP वेस्ट का पद खाली हुआ, जिस पर एडिशनल SP नूंह वाईवीआर शशि शेखर को लगाया गया है। 

करनाल रेंज में भी बदलाव हुआ है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अश्विन को IG करनाल रेंज बनाया गया है। उन्हें IG हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी), मधुबन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। करनाल रेंज के मौजूदा IG अशोक कुमार को IG पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज (प्टटीसी), सुनारिया भेजा गया है। मयंक मिश्रा को SP भिवानी बनाया गया है। 

मिश्रा इससे पहले DCP बहादुरगढ़, झज्जर थे। पलवल के SP नितिश अग्रवाल को DCP क्राइम, गुरुग्राम लगाया गया है। उनकी जगह DCP ईस्‍ट सोनीपत मेधा भूषण को SP पलवल बनाया गया है। एडिशनल SP रोहतक आयुष यादव को सोनीपत में DCP ईस्ट लगाया गया है। उन्हें SP, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एचएसएनसीबी) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

CID-एटीएस में फेरबदल

लोकेंद्र सिंह को SP सुरक्षा, CID-1 के साथ SP आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और SP कमांडो, नेवल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उपासना और वरुण सिंगला को SP CID के साथ SP एटीएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। SP राज्य अपराध शाखा (एससीबी) राजेश कुमार को गुरुग्राम में सामुदायिक पुलिसिंग एवं आउटरीच तथा स्कूूटनी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

पानीपत-झज्जर की पोस्टिंग भी आपस में जुड़ी

पानीपत के SP भूपिंदर सिंह को SP सुरक्षा, CID लगाया गया है। उनकी जगह DCP झज्जर दीप्ति गर्ग को SP पानीपत बनाया गया है। एडिशनल SP नारनौल फैसल खान को DCP झज्जर लगाया गया है। नारनौल के SP दीपक कुमार जेवरिया को SP कानून एवं व्यवस्था तथा SP ईआरएसएस, पंचकुला की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह DCP मानेसर फ्राबिना पी को SP नारनौल बनाया गया है। इस तरह नारनौल और झज्जर की पोस्टिंग भी एक-दूसरे से जुड़ गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News