हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन अधिकारियों का हुआ तबादला

 | 
हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन अधिकारियों का हुआ तबादला 

Udaipur Times,Haryana News :  हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के अंबाला में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किये गये है। शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जैसा की बताया जा रहा है की पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

खबरों की माने तो इस फेरबदल के तहत अंबाला शहर कोतवाली और सेक्टर-9 थाने के थाना प्रभारी बदल दिए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के लिए बता दें की तबादला सूची के अनुसार, थाना सेक्टर-9 अंबाला की SHO लेडी इंस्पेक्टर सुनीता को अब अंबाला शहर कोतवाली (थाना अंबाला सिटी) का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। लाइन में तैनात (आरआई सह ईआरवी कार्डिनेटर) इंस्पेक्टर जितेंद्र को अब सेक्टर-9 थाने का नया SHO बनाया गया है।

इसके अलावा तीन अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बलदेव नगर थाने में तैनात ASI देवेंद्र (118) को अब एमटीओ अंबाला के पद पर भेजा है।

MTO अंबाला के पद पर तैनात ESI अशोक कुमार (478) का तबादला कर उन्हें टी/एसआई अंबाला लगाया है। टी/एएसआई अंबाला के पद पर कार्यरत ASI किरण कुमार (63) को अब सहायक टी/एएसआई अंबाला की जिम्मेदारी सौंपी है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News