लगातार बरसात से मदार बड़ा छलका

उदयपुर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी रहने के कारण झीलों में भी पानी की आवक शुरू हो गई है। शहर की फतहसागर झील को भरने वाली मदार नहर में पानी की आवक शुरू हो चुकी है। शहर के समीप बड़ा मदार तालाब के ओवरफ्लो होने से पानी मदार नहर से फतहसागर झील की ओर बढ़ना शुरू हो गया है।

 | 

लगातार बारिश होने से सभी बरसाती और छोटे बड़े नदी नाले उफान पर है तो दूसरी ओर जिला कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि जिन पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है वहां से नहीं गुजरे साथ ही इस मौसम में सावधानी पूर्वक एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रस्थान करें।

मौसम के मिजाज़ को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमों को एहतियातन उदयपुर बुला लिया गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में तेज बारिश होने की चेतावनी दी है उदयपुर जिले में हो रही लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर है तो दूसरी ओर कई सड़कें बाधित हो गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News