Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 11 से 15 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। इसके साथ ही 12 अक्टूबर से कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी और बिजली चमकने की भी संभावना है।
विभाग ने आज 11 अक्टूबर को प्रदेश के पांच जिलों, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और सिरसा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, कैथल, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हिसार जिले के बालसमंद में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, 12 अक्टूबर से प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 15 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।