हरियाणा में बारिश को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगह बारिश हुई। मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। शनिवार को प्रदेश के 15 जिलों में केवल हल्की से मध्यम या बिखराव वाली बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी हिस्से सूखे रहे। विभागके अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश, जबकि अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, मानसून को सक्रिय करने वाला मुख्य सिस्टम फिलहाल राजस्थान पर केंद्रित है कहा कि मानसून ट्रफ इस समय जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डालटेनगंज से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे वहां भारी बारिश हो रही है।
