हरियाणा में बारिश को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में बारिश को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद आज 17 अक्टूबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।कल  शुक्रवार को दक्षिण हरियाणा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद और NCR के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई, जिससे कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए आज के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।  24 अक्टूबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है। प्रदेश में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

विभाग की जानकारी के मुताबिक, 17 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।  मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां कम रहने और आसमान साफ रहने के आसार हैं।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कल प्रदेश में हिसार का बालसमंद सबसे गर्म रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इसके अलावा, मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसका असर हरियाणा, NCR और दिल्ली में सीमित रहने के आसार हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News