Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। सरकार ने फैमिली आईडी से जुड़ी प्रकिया में तीन बड़े बदलाव किए हैं जो आमजन के लिए राहत लेकर आएंगे।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा मैसेज
अब एनरोलमेंट I'd बनने, फैमिली आईडी तैयार होने और परिवार में नया सदस्य जुड़ने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा। इससे लोगों को आईडी बनने और परिवार के रिकार्ड में हुएं बदलाव की जानकारी समय पर मिल सकेगी। इससे लोगों को बार-बार पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए लोगों को फैमिली आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर सही और चालु स्थिति में रखना होगा।
फैमिली आईडी स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने बताया कि कई जगहों पर परिवारों में मन-मुटाव रहता है। ऐसे में बिना परिवार के मुखिया की सहमति के फैमिली आईडी में अपना नाम जुड़वा देते हैं। कई बार गलती से फैमिली आईडी में गलत सदस्य जुड़ जाते हैं। लेकिन अब परिवार के मुखिया की सहमति के बिना नाम नहीं जुड़ पाएगा।
PPP 2.0 वर्जन में दिखेंगे नए बदलाव
दिसंबर 2026 तक AI आधारित PPP 2.0 वर्जन लाने की तैयारी है। इसकी मदद से परिवार के सदस्यों के पैन कार्ड, किसान आईडी, आभा आईडी, बैंक लोन, बच्चों की स्कूल फीस जैसी जानकारियां फैमिली आईडी से जोड़ी जाएगी। इससे परिवार की वास्तविक वर्थ वैल्यू का आंकलन किया जा सकेगा।
इस कदम से उन परिवारों की पहचान करना आसान हो जाएगा जो वास्तविक आय और संपति से कम आय दिखाकर गलत तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
जानकारी छिपाना होगा मुश्किल
आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी एक प्लेटफार्म पर आने से आय और संपति से संबंधित विसंगतियों को पकड़ने में आसानी होगी। इससे रिकॉर्ड में गलत जानकारी देने वालों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को इस डेटा बेस टेक्नोलॉजी को फैमिली आईडी में शामिल करने के लिए दिसंबर, 2026 तक का लक्ष्य दिया है। सारी योजनाएं इसमें शामिल होते ही फैमिली आईडी देश का बेहतर डॉक्यूमेंट होगा। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन का एक ही प्लेटफॉर्म होगा। डॉ सतीश खोला, स्टेट कोऑर्डिनेटर, परिवार पहचान पत्र।
Haryana News, Haryana Gov, CM Nayab Saini, Family I'd, Parivar Pahchan Patra, Government Scheme