मालदीव के राष्ट्रपति उदयपुर पहुंचे

मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम उदयपुर के दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार मध्यान्ह 12.10 बजे विशेष वायुयान से महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचे। उनकी धर्मपत्नी सहित 23 सदस्यीय दल व अन्य अधिकारीगण भी उनके साथ आए।

 | 

राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे हॉटल उदय विलास पहुंचे, इसके बाद वे  नाव से होटल लीला पहुंचे। एयरपोर्ट पर नगर निगम महापौर रजनी डांगी, जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर , देवस्थान आयुक्त भवानी सिंह देथा, पुलिस महानिरीक्षक अमृत कलश, प्रोटोकॉल आफिसर, स्थानीय निकाय उपनिदेशक दिनेश कोठारी, जिला पुलिस अधीक्षक महेश गोयल आदि ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

मालदीव के राष्ट्रपति उदयपुर पहुंचे

इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक, अतिरिक्त जिला कलक्टर मो. यासीन पठान, उपखण्ड अधिकारी भोजकुमार, सहायक देवस्थान आयुक्त प्रियंका भट्ट आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

अपने उदयपुर भ्रमण के पहले दिन राष्ट्रपति ने सेलिब्रेशन मॉल से खरीदारी की तथा सहेलियों की बाड़ी स्थित राजस्थान कला विद्यालय का भी अवलोकन किया. अपनी पत्नी के साथ पिछोला झील में बोट राइड के दौरान राष्ट्रपति ने शेहेर की ख़ूबसूरती की भी तारीफ़ की।

मालदीव के राष्ट्रपति उदयपुर पहुंचे

राष्ट्रपति 4 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे विशेष विमान से आगरा प्रस्थान करने का कार्यक्रम हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News