हरियाणा में SHO के बाद मालखाना इंचार्ज सस्पेंड, पुलिस थाने के पूरे स्टाफ का तबादला

 | 
हरियाणा में SHO के बाद मालखाना इंचार्ज सस्पेंड, पुलिस थाने के पूरे स्टाफ का तबादला 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद के सदर थाने में शराब की 211 पेटियां कागजों में नष्ट करने के मामले में SP निकिता खट्‌टर ने मालखाना, इंचार्ज हेड कांस्टेबल कमल कुमार को भी सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में SIT की जांच लगातार जारी है। SIT अपनी रिपोर्ट बनाकर SP निकिता खट्‌टर को सौंपेगी।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के अन्य अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। अब तक की जांच में सामने आया है कि मालखाने की चाबी तत्कालीन SHO प्रहलाद सिंह के पास रहती थी। वह अपनी गाड़ी में भी शराब की पेटियां रखवाकर ले गए थे। Haryana News

जानकारी के अनुसार सदर थाना के मालखाने में रखी शराब की पेटियों को कागजों में नष्ट किया हुआ दिखा दिया गया। मगर 211 पेटियों को कंटेनर में छुपाकर रख दिया गया। धीरे-धीरे इन पेटियों को कंटेनर व मालखाने से निकाल लिया गया। इस मामले में तत्कालीन SHO पर FIR दर्ज कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। Haryana News

सभी के लिए गए बयान

इस मामले में ASP दिव्यांशी सिंगला ने शुरुआती जांच की। जानकारी के मुताबिक उन्होंने SHO, मालखाना इंचार्ज, थाने के मुंशी, SHO की गाड़ी के ड्राइवर, ETO व अन्य पुलिसकर्मियों के बयान लिए। अधिकांश के बयानों में अलग-अलग बात सामने आई। ASP की रिपोर्ट के आधार पर SP निकिता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरा थाना स्टाफ बदला। Haryana News

जानकारी के अनुसार अब SIT की जांच में और भी खुलासे होने की संभावना है। यह भी सामने आना बाकी है कि शराब की पेटियां SHO ने किस-किस को पहुंचाई। कहां-कहां पेटियां सप्लाई की गई। यह भी जांच हो रही है कि इन पेटियों की खपत कितने समय में हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News