चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर 26 जून 2019, जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व पत्नी के चरित्र पर संदेह कर 23 जून 2019 को तड़के सुबह पत्नी की हत्या कर डाली। पत्नी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

ओगणा थाना पुलिस ने बताया की मृतका हल्कू के भाई छगनलाल के अनुसार उसकी बहन हल्कू की हत्या उसके पति ने चरित्र पर संदेह के चलते की है। पुलिस ने हत्या के आरोप में वक्ताराम उर्फ़ वखताराम पिता थावरा कलावा गमेती निवासी केलथरा थाना ओगणा को गिरफ्तार कर एसीजेएम कोर्ट झाड़ोल में पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur