वल्लभनगर में मानसिक तनाव के चलते युवक ने आत्महत्या की

उदयपुर 7 जुलाई 2019, जिले के वल्लभनगर कस्बे में कल शनिवार को मानसिक तनाव के चलते एक 24 वर्षीय युवक ने अपने घर में मफलर से फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।

 | 

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक 24 वर्षीय मोहित प्रजापत पिता डाडमचंद्र प्रजापत निवासी वल्लभनगर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। मृतक की शादी दो साल पहले अमरपुरा में हुई थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक युवक के पिता डाडमचंद्र प्रजापत, माँ प्रेमी बाई और उनकी गर्भवती पत्नी आशा इस घटना के बाद सदमे में है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

वल्लभनगर सीआई महिपाल सिंह घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे और शव को वल्लभनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहाँ शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News