हरियाणा में भरे बाजार में युवक का मर्डर, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार को देर रात प्रदेश के करनाल जिले में बदमाशों ने एक्टिवा सवार युवक को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई है। फिल्हाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार 2 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। हांसी रोड पर भगवडिया गैस एजेंसी के पास सीधे उसके सिर में गोली मारी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान वीरू के रूप में हुई है। वीरू पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरा मामले की जांच की जा रही है। वीरू की क्राइम हिस्ट्री भी चेक की जा रही है।
बदमाशों ने मारी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक सदर बाजार निवासी वीरू (28) अपनी एक्टिवा स्कूटी पर रात करीब 9 बजे भगवडिया गैस एजेंसी के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां डिस्कवर बाइक पर 2 बदमाश आए। वीरू के पास आते ही उन्होंने तुरंत हथियार निकालकर पॉइंट ब्लैंक उस पर फायर कर दिया। Haryana News
जानकारी के अनुसार गोली सीधे वीरे के सिर में जाकर लगी
मौके से खोल मिला
मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल से गोली का एक खोल भी मिला है। आशंका है कि जो गोली वीरू को लगी है, उसका ही ये खोल है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
