हरियाणा में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर युवक की हत्या, 5 महीने पहले आया था जमानत पर बाहर

 | 
हरियाणा में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर युवक की हत्या, 5 महीने पहले आया था जमानत पर बाहर 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बी खबर सामने आ रही है। बुधवार देर रात हरियाणा के बहादुरगढ़ में घर के बाहर टहल रहे युवक की गोलियां मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन बदमाशों ने बहादुरगढ़ के नया गांव बीर बरकताबाद निवासी नीरज उर्फ बांडीया (29) के सिर-कमर में तीन गोलियां मारीं। नीरज जान बचाने के लिए गोली लगने के बाद भी करीब 50 मीटर दौड़ा।

जानकारी के मुताबिक जख्मी हालत में नीरज कुछ दूर चलते ही सड़क पर गिर पड़ा। कुछ ही देर बाद तड़प-तपड़कर उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। Haryana News

नीरज को तुरंत बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही DSP मयंक मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपाल लगे CCTV से आरोपियों की पहचान में जुट गई है। Haryana News

पुलिस की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि मृतक नीरज पर एक मर्डर का केस भी चल रहा था। करीब पांच महीने पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। अब पुलिस रंजिश से जोड़कर भी मामले की जांच कर रही है। Haryana News

परिजनों को शव देगी पुलिस

बहादुरगढ़ के DSP मयंक मिश्रा और DCP क्राइम शुभम सिंह ने घटनास्थल की जांच की। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। Haryana News जानकारी के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News