साध्वी कनकश्री जी का मंगल विहार

आचार्य महाश्रमण की विदुशी शिष्या साध्वी श्री कनकश्री जी ठाणा-5 का अणुव्रत स्थित तेरापंथ भवन से मंगल विहार हुआ। उससे पूर्व तेरापंथ भवन में धर्म सभा को सम्बोधित करते ह

 | 

साध्वी कनकश्री जी का मंगल विहार

आचार्य महाश्रमण की विदुशी शिष्या साध्वी श्री कनकश्री जी ठाणा-5 का अणुव्रत स्थित तेरापंथ भवन से मंगल विहार हुआ। उससे पूर्व तेरापंथ भवन में धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए साध्वी कनकश्री जी ने परदेशी राजा का मंगल उद्बोदन दिया।

तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने प्रारम्भ में स्वागत करते हुए साध्वीश्री जी के विहार की मंगलकामना ज्ञापित की। इस शुभ अवसर पर आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी वर्ष में प्रारम्भ किये गये आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के प्रथम बैच में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली श्रीमती लक्ष्मी भावसार, श्रीमती शशि चपलोत, श्रीमती सीमा भावसार, श्रीमती पुष्पा जैन, श्रीमती लता चव्हाण, श्रीमती सुचिता पोरवाल, श्रीमती चेतना ओझा, सुश्री मीनाक्षी जैन, श्रीमती केसर लोहार का प्रसस्ति पत्र प्रदान कर सभा अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, प्रशिक्षण केन्द्र की संयोजिका श्रीमती कंचन सोनी एवं श्रीमती चन्द्रा बोहरा ने सम्मान किया।

आभार एवं संचालन सभा मंत्री सुर्य प्रकाश मेहता द्वारा किया गया। अंत मेें मंगल पाठ का श्रवण कर सैकडों श्रावक-श्राविकाएं तीन-तीन की पंक्ति में भव्य शोभा यात्रा के रूप में मंगल विहार हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News