चार्तुमासिक सम्पन्नता पर मंगलभावना समरोह आयोजित

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, उदयपुर द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में साध्वी श्री कनकश्री जी ठाणा-5 के चार्तुमासिक सम्पन्नता पर मंगलभावना समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साध्वी कनकश्री जी ने कहा कि हमने आनन्द पूर्वक उदयपुर में चार्तुमास सम्पन्न किया है। यहां के श्रावक-श्राविकाओं की सेवा भावना उल्लेखनिय है।

 | 

विनम्र एवं समर्पित श्रावक- श्राविका समाज में उत्साह पूर्वक कार्य करते रहे। आप अपनी आत्मा की खोज करने का प्रयास करे। साध्वी मधुलता ने श्रावक- श्राविकाओं को अन्तमुखी बनने का प्रयास करे आज का दिन समीक्षा, परिषण एवं निरक्षण का दिन है। श्रावकों को भौतिकता से आध्यात्मिका की ओर बढने का प्रयास करना चाहिए। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने सम्पूर्ण समाज की ओर से अपनी मंगलभावना व्यक्त करते हुए कहा कि सभी साध्वीयां आध्यात्मिक क्षैत्र में प्रगति पथ की ओर अग्रसर हो।

चार्तुमासिक काल में आशा अनुरूप कार्य न करने पर साध्वीयों से क्षमा याचना की। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष अभिषेख पोखरना, अणुव्रत समिति अध्यक्ष गणेश डागलिया, श्रीमती शशि चव्हाण, श्रीमती कांता खीमावत, ज्ञानशाला की बहिनों सभा संरक्षक शांतिलाल सिंघवी, दिपीका मारू, हंसराज बोहरा आदि ने गीत संगीत एवं वक्तव्यों के माध्यम से साध्वीवृन्दों के प्रति मंगल भावना व्यक्त की।

आभार सभा उपाध्यक्ष सुबोध दुगड द्वारा एवं संचालन सभा मंत्री सुर्य प्रकाश मेहता द्वारा किया गया। सभा अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के अनुसार साध्वी श्री कनकश्री जी आज दोपहर 1 बजे नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन अणुव्रत चौक से भव्य रैली के रूप में अपना मंगल विहार करेगें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News