मनिल कुमार मेहता को पीएच.डी

जर्नादनराय नागर विधापीठ विश्वविधालय ने मनिल कुमार मेहता को ''राजस्थान में कृषि विकास में आर्थिक सुधार : आर्थिक सुधार के पूर्व एवं पश्चात का तुलनात्मक अध्ययन विषय पर पीएच.डी की उपाधि प्रदान की।

 | 

मनिल कुमार मेहता को पीएच.डीजर्नादनराय नागर विधापीठ विश्वविधालय ने मनिल कुमार मेहता को ”राजस्थान में कृषि विकास में आर्थिक सुधार : आर्थिक सुधार के पूर्व एवं पश्चात का तुलनात्मक अध्ययन विषय पर पीएच.डी की उपाधि प्रदान की।

शोध में उन्होने अपनी परिकल्पना कि राजस्थान में आर्थिक सुधार के पश्चात कृषि विकास में कोर्इ सकारात्मक प्रभाव नहÈ पड़ा को मिथ्या साबित करते हुए पाया कि राजस्थान के अधिकांश फसलों की उदत्पादन दर में आर्थिक सुधार के पश्चात वृद्धि हुर्इ।

उन्होने पाया कि ऋण सुविधा, बीजों की उपलब्धता, कोल्ड हाऊस एवं गौदामों की सुविधाओं की उपलब्धता तथा किसानो एवं उनकी फसलों के बीमा पालिसी के कारण तथा इसके साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं की भागीदारी से कृषि विकास में आर्थिक सुधार हुए हैं। अपने शोध कार्य को पुरा करे के लिये राजस्थान के विभिन्न जिलों की लगभग 17 फसलों का आर्थिक सुधार पूर्व एवं पश्चात कार्यकाल का तुलनात्मक अध्ययन किया। मनिल कुमार मेहता ने अपना शोध कार्य प्रो. पारस जैन, सहायक आचार्य, अर्थशास्त्र विभाग के निर्देशन में पूरा किया। वर्तमान में श्री मनिल कुमार मेहता एस.एस. कालेज आफ इंजिनियरिंग में प्रशासक पद पर कार्यरत हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News