उदयपुर के मनीष राजावत ने मलेशिया में मिस्टर इंडिया सुपर मॉडल 2018 का खिताब जीता

लेकसिटी के मॉडल मनीष राजावत ने मलेशिया में आयोजित विश्व स्तरीय प्रतियोगिता मिस्टर इंडिया सुपर मॉडल 2018 का खिताब जीत कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है।

 | 

रोहित कोठारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता मलेशिया में आयोजित हुई जिसमें विश्वभर से 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया। फिनाले में कांटे की टक्कर में मनीष राजावत ने मिस्टर इंडिया सुपरमॉडल का खिताब जीतकर देश दुनिया में अपना और लेकसिटी का नाम रोशन किया। मनीष राजावत इससे पूर्व भी आर के कास्टिंग द्वारा आयोजित मिस्टर इंडिया बेस्ट रैंप वॉक का खिताब जीत चुके हैं।

Click here to Download the UT App

मिस्टर इंडिया सुपरमॉडल 2018 का खिताब जीतने के बाद मनीष राजावत ने बताया की लेकसिटी के मॉडल को अगर मौका मिले तो उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मनीष राजावत बैंक में जॉब करते हैं तथा उनका सपना था कि वह मॉडलिंग में आगे जाए और आज वह इस मुकाम पर हैं कि वह उन्होंने अपना सपना पूरा किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News