मनीष राजावत ने मिस्टर इंडिया टीवी शो में जीता बेस्ट रैम्पवॉक का खिताब
आर.के.कास्टिंग द्वारा गत दिनों आयोजित आॅडिशन में चयनित हुए शहर के मॉडल मनीष राजावत ने दिल्ली में आयोजित मिस्टर-मिस इंडिया टीवी शो-2018 प्रतियोगिता में मिस्टर बेस्ट रैम्पवॉक का खिताब जीत कर लेकसिटी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

आर.के.कास्टिंग सस्था के डायरेक्टर रोहित कोठारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर से चयनित 40 मॉडल का सेमीफाईनल राउंड में चयन किया गया। वहां सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने पर फाइनल टाॅप 10 में जगह बनाई। वह मिस्टर इंडिया टीवी शो मे बेस्ट रैम्पवॉक का खिताब हासिल करके देश भर में अपना व लेकसिटी का नाम रोशन किया।