मनीषा कोइराला ने वेदांता बालको मेडिकल का दौरा किया, एक वर्ष में ही 4000 से अधिक का हुआ इलाज

एक वर्ष पूर्व वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की सहायक कंपनी बालको मेडिकल सेंटर ने कैंसर के विश्व स्तरीय उपचार एवं लोगों की सेवा करने के लिए अपने तरीके के पहले सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में, बालको मेडिकल सेंटर की स्थापना की। इस मेडिकल सेंटर ने कैंसर रोगियों को सस्ती और लाभप्रद उपचार देने में मील का पत्थर साबित होते हुए एक वर्ष में ही 4,000 से अधिक लोगों को सेवा दी है। जिनमें से 230 से अधिक रोगियों को रेडिएशन, 250 से अधिक की सर्जरी और 1000 कीमोथेरपी की गई।

 | 

बाल्को मेडिकल सेंटर की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने कैंसर रोगियों के लिए सहानुभूति, देखभाल और उपचार को सुलभ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कैंसर के खिलाफ हमारी लड़ाई से हम हर उस व्यक्ति के चेहरे पर फिर से मुस्कान लाने का प्रयास करते हैं जो यहां उपचार हेतु आता है। इसी तरह एक युवा बेटी की खुशी जो मैंने खुद महसूस की जब उसके पिता पेट के कैंसर से स्वस्थ्य हो रहे थे।

मनीषा कोइराला ने वेदांता बालको मेडिकल का दौरा किया, एक वर्ष में ही 4000 से अधिक का हुआ इलाज

जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला, जो कि स्वयं कैंसर से लड़ कर उभरी हैं, ने इस चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधा का दौरा किया एवं रोगियों से बातचीत कर अपने अनुभव को साझा किया। मनीषा कोईराला ने आधुनिक तकनीकों और विषेषज्ञ चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात की जिसने कैंसर से उनकी लड़ाई में साथ दिया, और उनमें विश्वास पैदा किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में स्थापित 40 विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ बालको मेडिकल सेंटर, 170-बेड, अत्याधुनिक तकनीक की देखभाल ऑन्कोलॉजी सुविधा, पूरे मध्य भारत में इस तरह की सबसे बड़ी सुविधा है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह लोगो को सबसे गंभीर बीमारी का सस्ता लेकिन विश्व स्तरीय उपचार प्रदान करता है। वर्तमान में, यह तेजी से चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, रेडिएशन और पैलिएटिव देखभाल सहित भारत के ऑन्कोलॉजी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर उभर रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News