दिल्ली के मनोज रिया ग्रुप ने रासलीला से रंगा प्रेम रंग
नगर निगम दीपावली मेले में चौथा दिन का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चौथे दिन की शाम रिद्धि सिद्धि ट्रस्ट, दिग्गज प्रोडक्शन ओर ग्लोबल पब्लिकेशन द्वारा आयोजित की गई। मनोज रिया ग्रुप दिल्ली द्वारा प्रस्तुत महारास कार्यक्रम में एक से एक भक्तिमय प्रस्तुतियों से निगम मेला कृष्ण की भक्ति के रंग में रंग गया।

नगर निगम दीपावली मेले में चौथा दिन का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चौथे दिन की शाम रिद्धि सिद्धि ट्रस्ट, दिग्गज प्रोडक्शन ओर ग्लोबल पब्लिकेशन द्वारा आयोजित की गई। मनोज रिया ग्रुप दिल्ली द्वारा प्रस्तुत महारास कार्यक्रम में एक से एक भक्तिमय प्रस्तुतियों से निगम मेला कृष्ण की भक्ति के रंग में रंग गया।
मेला अधिकारी भोज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना “गजानंद आयो बाबा रिद्धि सिद्धि लायो” से की गई। उसके बाद उज्जैन महाकाल की भस्म आरती से पूरी फिजा को शिवमय बना दिया। श्री गणेश स्तुति, उज्जैन महाकाल की भस्म आरती, शिव आराधना, शिव विवाह, राम दरबार, पंचमुखी बालाजी की प्रस्तुति ने जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जीवनी को जीवन में उतारने का संदेश दिया वहीं दूसरी ओर नव दुर्गा मां के नौ रूप की प्रस्तुति को देख कर उपस्थित दर्शकों नारी शक्ति का आभास करने को मजबुर कर दिया।
200 किलो गुलाब से खेली फूल होली
भगवान के प्रेम अवतार राधा किशन का महारास ने पूरे मेले को एक प्रेम मय वातावरण में तब्दील कर दिया, कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण एवं राधा रानी की लीलाओं को जीवंत महारास रूप प्रस्तुत करते हुए 200 किलो गुलाब से फूल होली खेल कर सभी को अचंभित कर दिया। भक्तिमय प्रस्तुति से दर्शक गदगद हो उठे और यह महसूस करने लगे कि वह उदयपुर मेले में न बैठकर कृष्ण नगरी वृंदावन में बैठकर श्री कृष्ण एवं राधा का सजीव चित्रण देख रहे हैं।
मनोज रिया ग्रुप दिल्ली से संबंधित है जो पिछले 20 सालों से लगातार पूरे भारत भर में भगवान श्री कृष्ण, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, भगवान शंकर की लीलाओं की प्रस्तुति दे रहे हैं। इसमें 70 से ज्यादा कलाकारों का एक समूह है जोकि अलग अलग प्रतिभाओं में विशेष पारंगता हासिल किए हुए हैं। सभी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को हस्त बंद कर देते हैं।
कार्यक्रम में सुरसंगम संगीत एवं नृत्य एकेडमी कि 9 बालिकाओं द्वारा “केसरिया बालम आवो नी पधारो म्हारे देश” गाने पर प्रस्तुति दी गई।
उदयपुर में पहली बार आया 101 फीट ऊंचा टावर झूला।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
स्कूलों में हुई छुट्टियों के कारण दीपावली का मेला दिनों दिन परवान पर चढ़ रहा है मेले में लगे झूले मेलार्थियों को बहुत आकर्षित कर रहे हैं इस बार दीपावली मेले में 101 फीट ऊंचा टावर झूला सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है इस झूले पर चढ़ने के बाद पूरे उदयपुर का नजारा देखा जा सकता है एवं इस में बैठने के बाद रोमांच का अनुभव होता है यह झूला उदयपुर में पहली बार प्रदर्शित किया जा रहा है खासकर युवाओं झुकाव इस में बैठने को ज्यादा हो रहा है इसी के साथ चांद तारा, मिकी माउस, नाव, 80 फीट ऊंचा झूला, ऑक्टोपस झूला, ड्रैगन झूला, टोरा टोरा, ब्रेक डांस झूला के साथ साथ एक से एक बढ़कर झूले मेले में लगाए गए हैं। शाम ढलते ही झूलों में बैठने की कतारें शुरू हो जाती है जो देर रात तक अनवरत जारी रहती है। बड़ों के साथ साथ बच्चों के झूले भी सभी को मोहित कर रहे हैं।