हरियाणा में यहां लगेगा मैन्युफैक्चरिंग हब ! रूसी कंपनी बनाएगी हेलिकॉप्टर ड्रोन, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा को वैश्विक स्तर पर ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक रूस की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी ने CM सैनी से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा की।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में हेलीकॉप्टर ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और बिना GPS के भी सटीकता से संचालित होने वाले अत्याधुनिक ड्रोन का निर्माण करने के लिए नए मैन्युफैक्चरिंग हब को स्थापित करने का प्लान तैयार कर लिया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक सिसाय में 'ड्रोन सिटी' की 9 सितंबर 2025 को आधारशिला रखी गई थी। आज यह परियोजना संचालन में है और साझेदारी के लिए तैयार है। Haryana News
विशेष इंसेंटिव पैकेज मंजूर
मिली जानकारी के अनुसार ड्रोन सिटी परियोजना को हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड के माध्यम से ₹58.51 करोड़ के स्पेशल इंसेंटिव पैकेज को मंजूर किया गया है। Haryana News
युवाओं को रोजगार
जानकारी के मुताबिक सरकार के इस कदम से प्रदेश के लगभग 800 युवाओं के लिए रोजगार मिलने की संभावना है।