भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता 2017 मिस वर्ल्ड का ताज


भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता 2017 मिस वर्ल्ड का ताज

चीन के सनाया में आयोजित की गई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था जिसमें मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड मानुषी हरियाणा के सोनीपत के शहर की रहने वाली हैं।

 
भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता 2017 मिस वर्ल्ड का ताज

Manushi Chhillar of India crowned Miss-World-2017

चीन के सनाया में आयोजित की गई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था जिसमें मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड मानुषी हरियाणा के सोनीपत के शहर की रहने वाली हैं।

20 साल की मानुषी छिल्लर 67वीं मिस वर्ल्ड हैं। वह मेडिकल की स्टूडेंट हैं और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती हैं। मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स पसंद हैं। इसके अलावा मानुषी ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं और स्केचिंग और पेंटिंग भी बनाती हैं।

  भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता 2017 मिस वर्ल्ड का ताज

इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको रहीं जबकि तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं है। मिस इंडिया मानुषी छिल्लर से फाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस प्रफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा, ‘मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।’

भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता 2017 मिस वर्ल्ड का ताज

भारतीय सुंदरियों ने इससे पहले 6 बार जीता है मिस वर्ल्ड का खिताब। सबसे पहले 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी और 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने ये खिताब जीता था। इसके अलावा भारत के नाम 2 मिस वर्ल्ड खिताब हैं। सबसे पहले 1994 में सुष्मिता सेन ने और फिर 2000 में लारा दत्ता ने ये खिताब जीता था।

भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता 2017 मिस वर्ल्ड का ताज

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags