1 अगस्त से बदल जाएंगे कई बड़े नियम ! जाने आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

 | 
1 अगस्त से बदल जाएंगे कई बड़े नियम ! जाने आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर  

Udaipur Times, Major Changes From August 1, 2026 : 1 अगस्त 2026 से आम लोगों की जेब पर असर डालने वाले कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर रेलवे टिकट बुकिंग, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR), LPG सिलेंडर की कीमत, होम लोन, EMI, क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है।

1. तत्काल टिकट बुकिंग का नया नियम

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब आरक्षण काउंटर पर टोकन उसी समय जारी किए जाएंगे, जब तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और भीड़ कम होगी।
2. ITR लेट फाइल करने पर देना होगा जुर्माना

31 जुलाई तक ITR-1 और ITR-2 दाखिल नहीं करने वाले करदाताओं को अब लेट फीस भरनी पड़ सकती है। साथ ही कुछ टैक्स लाभ भी प्रभावित हो सकते हैं।

3. होम लोन, कार लोन, EMI और FD पर नजर

1 अगस्त के बाद किसी भी दिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के फैसले का असर देखने को मिल सकता है। अगर रेपो रेट में बदलाव होता है तो होम लोन, कार लोन, EMI और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें भी प्रभावित हो सकती हैं।

4. क्रेडिट कार्ड के नियम बदल सकते हैं

कई बैंक 1 अगस्त से क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट, वार्षिक शुल्क, सर्विस चार्ज और अन्य सुविधाओं में बदलाव कर सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को अपने बैंक की नई शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए।

5. LPG सिलेंडर की नई कीमतें

हर महीने की तरह 1 अगस्त को तेल विपणन कंपनियां घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए दाम जारी करेंगी। इससे रसोई गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

6. विमान ईंधन और अन्य ईंधन की कीमतों में बदलाव संभव

अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बाजार की स्थिति को देखते हुए विमान ईंधन (ATF) और अन्य ईंधनों की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। इसका असर एयरलाइंस के परिचालन खर्च और हवाई यात्रा के किराए पर पड़ सकता है।

7. CKYC 2.0 होगा लागू

1 अगस्त से बैंक, बीमा कंपनियां और म्यूचुअल फंड कंपनियां CKYC 2.0 लागू करेंगी। इससे ग्राहकों की सहमति के बाद केंद्रीय डेटाबेस से KYC जानकारी प्राप्त की जा सकेगी और बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत कम होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News