राष्ट्रीय एकता शिविर में हुई कई प्रतियोगिताएँ
पेसिफिक विश्वविद्यालय उदयपुर के प्रागंण में कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल र्इशविन्दर सिंह सहदेवा, विशिष्ट सेवा मेडल के नेतृत्व में चल रहे एनसीसी के राष्ट्रीय एकता शिविर में आज सुबह टग-आफ-वॉर की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गर्इ।

पेसिफिक विश्वविद्यालय उदयपुर के प्रागंण में कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल र्इशविन्दर सिंह सहदेवा, विशिष्ट सेवा मेडल के नेतृत्व में चल रहे एनसीसी के राष्ट्रीय एकता शिविर में आज सुबह टग-आफ-वॉर की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गर्इ।
प्रतियोगिता में क्वाटर फार्इनल में कर्नाटक एवं गोवा मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड मध्य राजस्थान, जम्मू एवं कश्मीर मध्य गुजरात ने योग्यता का प्रदर्शन किया। साथ ही क्रम में छात्रा कैडेटस के मध्य भी टग-आफ-वॉर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्वाटर फार्इनल में दिल्ली मध्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चड़ीगढ़, उत्तराखण्ड मध्य राजस्थान, जम्मू एवं कश्मीर मध्य केरल एवं लक्ष्यद्वीप ने अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया।

दिन में वालीबाल क्वाटर फार्इनल का आयोजन भी किया गया जिसमें केरला एवं गोवा मध्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चड़ीगढ़, राजस्थान मध्य उत्तराखण्ड, तमिलनाडु मध्य उड़ीसा जम्मू एवं कश्मीर मध्य गुजरात द्धारा प्रदर्शन किया गया। दिन में राष्ट्रीय एकता समन्वय कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें 6 राज्यो के कैडेट्स ने भाग लिया है।
शिविर में भारत के विभिन्न राज्यों के लगभग 650 छात्र एंव छात्राओं व 20 सहायक एनसीसी अधिकारी इसमे भाग ले रहे हैं। कर्नल सहदेवा ने शिविर में भाग लेने वाले शिविरार्थीयों को भार्इचारे के साथ रहने एंव शुद्धाचरण करने की बात कही।
