हरियाणा के करनाल समेत कई जिले बनेंगे नए टेक हब, जाने सरकार का मास्टर प्लान ?

 | 
हरियाणा के करनाल समेत कई जिले बनेंगे नए टेक हब, जाने सरकार का मास्टर प्लान ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार की पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत और रोहतक को ग्लोबल कैपबिलिटी सेंटर (GCC) और टेक्नोलॉजी-लेड बिजनेस के अगले ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। CM नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को सिंगापुर में आयोजित राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में राज्य का विजन सिंगापुर की कंपनियों और निवेशकों के सामने रखा। 

CM ने एक दर्जन से अधिक सिंगापुर कंपनियों के प्रतिनिधियों, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के पदाधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और बिजनेस लीडर्स के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर विस्तार से चर्चा की। CM ने कहा कि गुरुग्राम देश के प्रमुख कॉरपोरेट और टेक्नोलॉजी हब में शामिल है। ग्लोबल कंपनियां, मल्टीनेशनल कंपनियां और कई GCC पहले से काम कर रहे हैं। Haryana News

अब इसी मॉडल को दूसरे शहरों तक ले जाने की तैयारी है। पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत और रोहतक को कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धी लागत, कुशल प्रतिभा और बेहतर जीवन गुणवत्ता वाले विकल्प के रूप में विकसित किया जाएगा। हरियाणा की मजबूत कनेक्टिविटी और उत्तर भारत के बड़े टैलेंट पूल तक सीधी पहुंच इन शहरों को टेक्नोलॉजी आधारित कारोबार के लिए अहम बना सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News