गुरुनानक जयंती पर हुए कई आयोजन
सिख धर्म के पहले गुरू साहिब श्री गुरू नानक देव जी का 545वां प्रकाश उत्सव आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व के मौके पर शहर के सभी गुरुद्वारों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही, और सभी गुरूद्वारों को आकर्षण और विभिन्न रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। शहर के पाँचों गुरुद्वारों में आज दिन भर आयोजनों की धूम रही।
The post

इस खुशी में समाज द्वारा गुरुद्वारों में सुबह से ही कीर्तन-दीवान आरंभ हुआ, जो दोपहर तक चला। समाप्ति के बाद लंगर वितरित हुआ।
वहीँ एम बी रोड स्थित गुरुद्वारे में पिछले 3 दिनों से चल रहे अखंड पाठ का भी आज समापन हुआ। इस अवसर पर गुरु सच खंड दरबार में दिल्ली से आये संतोख सिंह और उनके दल की और से भजन कीर्तन किया गया।
इस मौके पर रक्त दान भी आयोजन किया गया, जिसमे 101 यूनिट रक्तदान हुआ। इसी तरह गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन दरबार में भी परमिंदर सिंह जम्मू वालों के रागी जत्थे ने कीर्तन किया।
शहर के कई स्कूलों में भी इस पर्व को कल ही मना लिया गया, पर्व को मनाते हुए स्कूली बच्चों ने शबद कीर्तन और प्रभात फेरी भी निकाली।