परशुराम जयंती पर हुए कई आयोजन, जयकारों से गूंज उठा शहर

सर्व ब्रह्म समाज समिति की ओर से रविवार को भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया गया। जयंती पर हुए आयोजन के दौरान हजारों की संख्या में सभी समाज के ब्राह्मण जन उमड़े।

 | 

परशुराम जयंती पर हुए कई आयोजन, जयकारों से गूंज उठा शहर

सर्व ब्रह्म समाज समिति की ओर से रविवार को भगवान परशुराम  जयंती का आयोजन किया गया। जयंती पर हुए आयोजन के दौरान  हजारों की संख्या में सभी समाज के ब्राह्मण जन उमड़े।

विप्र फाउंडेशन के कृष्ण कांत शर्मा ने बताया कि परशुराम जयंती आयोजनों की शुरूआत रविवार सुबह  वाहन रैलियों से हुई। सेक्टर 14  स्थित  सीए सर्कल से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्म नारायण जोशी ने वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के अलग क्षेत्रो समाजजनो के दवारा  रैली निकाली गई। रैलियों में सैकड़ों  युवा  ब्राह्मण शामिल हुए।

रैली के दौरान युवा वाहनों पर केसरिया झंडिया लहरा रहे थे तो कई भक्त जन सडको पर  झूमते- नाचते हुए  भगवान  परशुराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। रैलियों में शामिल खुली जीप में भगवान परशुराम की विशाल तस्वीर लगाई गई थी। बाद में सभी वाहन रैलियां  सेक्टर 11 स्थित वल्लभाचार्य पार्क पहुंची, जहां पर जयंती का मुख्य आयोजन किया गया।

परशुराम जयंती पर हुए कई आयोजन, जयकारों से गूंज उठा शहर

जिसके बाद पार्क में स्थापित  भगवान परशुराम की प्रतिमा का माल्यार्पण, पूजा-अर्चना और अभिषेक किया गया।  आयोजन में हवन-यज्ञ भी किया गया, जिसमें गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंत्रोच्चारण किया। वहीं ब्राह्मण समाज की विभिन्न जातियों के 11-11 पदाधिकारियों ने आहुतियां दी।

आयोजन के दौरान पार्क में हुए मुख्य समारोह को विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्म नारायण जोशी संबोधित कर रहे थे। संबोधन में सभी को धन्यवाद करते हुए कहा कि समारोह में भाग लेकर ब्राह्मण जनों ने एकता, सौहार्द, सद्भावना, सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया।

परशुराम जयंती पर हुए कई आयोजन, जयकारों से गूंज उठा शहर

वर्तमान में ब्राह्मण समाज में एकता की जरूरत है। आयोजनों में महज चेहरे दिखाने की जरूरत नहीं, बल्कि सामजिक एकता के लिए तन, मन, धन से पर्याप्त संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की जरूरत है। धर्म, कर्म और आध्यात्म के साथ ही संगठन की महत्ती आवश्यकता है। समाज में आई विकृतियों को दूर करने के लिए समाज का मस्तिष्क कहा जाने वाला ब्राह्मण खुद शुद्धिकरण करेगा तो विकृतियां स्वत: दूर हो जाएगी।

और सभी ब्राह्मण जनो  को आगामी 9 जून को बीएन ग्राउंड पर होने वाले संभागीय विप्र महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News