बी.पी.एल श्रेणी से वंचित कई परिवार
आज कलेक्ट्री में शहर के 55 वार्डों की महिलाओं ने कलेक्टर से पुनः बी.पी.एल सर्वे कराने की मांग की है। इनका कहना है की, इन सभी वार्डों में बी.पी.एल सर्वे के बावजूद भी कई जरुरतमन्द परिवार इस श्रेणी में नहीं आ सके हैं; इसी कारण सरकार से मिलने वाली सहायता से सभी वंचित हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ गुप्ता ने बताया कि आज सभी 55 की महिलाओं के साथ उन्होंने कलेक्टर को यह समस्या बताई। गुप्ता ने बताया कि सभी क्षेत्रो में ऐसे कई गरीब परिवार बी.पी.एल से मिलने वाले लाभ से अछूते हैं। सभी महिलाओं ने मांग की है कि नए सिरे से बी.पी.एल कार्ड का सर्वे करवाएं, ताकि बचे गरीबों को भी लाभ मिल सके।