'अन्तराष्ट्रीय नम भूमि दिवस' पर अनेक कार्यक्रम

उदयपुर एवं आस-पास के क्षेत्र झीलों के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। बढते जैविक दबाव के कारण नम भूमियों की गुणवता में काफी गिरावट आ रही है, जिससे प्रवासी-अप्रवासी पक्षियों के लिए संकट पैदा होता जा रहा है। आगामी माह में 2 फरवरी को अन्तराष्ट्रीय नम भूमि दिवस मनाया जाता है। इसी परिपेक्ष्य में विधार्थियों व आमजन में पर्यावरण, वन व नम भूमि संरक्षण के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से वन्य जीव प्रभाग उदयपुर द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से इस माह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजि

 | 

'अन्तराष्ट्रीय नम भूमि दिवस' पर अनेक कार्यक्रमउदयपुर एवं आस-पास के क्षेत्र झीलों के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। बढते जैविक दबाव के कारण नम भूमियों की गुणवता में काफी गिरावट आ रही है, जिससे प्रवासी-अप्रवासी पक्षियों के लिए संकट पैदा होता जा रहा है। आगामी माह में 2 फरवरी को अन्तराष्ट्रीय नम भूमि दिवस मनाया जाता है। इसी परिपेक्ष्य में विधार्थियों व आमजन में पर्यावरण, वन व नम भूमि संरक्षण के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से वन्य जीव प्रभाग उदयपुर द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से इस माह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएँगे।

इसी क्रम में दिनांक 3 जनवरी, 2013 को सांय 4 से 5 बजे वोलकम पार्क स्वरूप सागर के पास, 4 जनवरी, 2013 को सांय 4 से 5 पर संजय गांधी पार्क, रानी रोड व 5 जनवरी, 2013 को सांय 4-5 पर रूपसागर तालाब, कालका माता रोड पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में कोर्इ भी विधार्थी अथवा आमजन नि:शुल्क भाग ले सकता है। उक्त कार्यक्रम अन्तराष्ट्रीय नम भूमि दिवस 2 फरवरी को होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी उपयोगी होगा।

डॉ. एन.सी. जैन, मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उदयपुर ने बताया कि इसी क्रम में वन्य जीव प्रभाग उदयपुर द्वारा विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग, डबल्यू.डबल्यू.एफ., भारतीय पर्यावरण समिति के सहयोग से कक्षा 9 वीं व उच्च कक्षा में अध्ययरत विधार्थियों के लिए दिनांक 12 व 13 जनवरी, 2013 को दो दिवसीय नि:शुल्क प्रकृति भ्रमण भी आयोजित किया जा रहा है। विधार्थियों का चयन दिनांक 9 जनवरी, 2013 को सांय 4 से 5 पी.एम. तक वोलकम पार्क, स्वरूप सागर पर आयोजित ‘ऑन द स्पॉट क्विज ‘ के माध्यम से किया जाएगा।

उक्त प्रकृति यात्रा हेतु बस, भोजन व आवास पर होने वाले लगभग 500- प्रति व्यकित व्यय विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग द्वारा वहन किया जा रहा है, जबकि विधार्थियों का अंशदान मात्र 50- प्रति विधार्थी रखा गया है। इस हेतु इच्छुक विधालय एंव महाविधालय डा. आर.के. गर्ग 9460970386, प्रकाश तातेड 9351552651 व विनय दवे 9460970386 से सम्पर्क कर सकते हैं। कोर्इ भी विधालय इस माह में अन्य दिवसों पर भी पक्षी दर्शन हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News