आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हुए विकास के अनेकों कार्य – मालविया
जनजाति क्षेत्रीय विकास एंव उदयपुर जिले प्रभारी मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालविया ने आज राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना केन्द्र में आयोजित सात दिवसीय राजस्थान दिवस प्रदर्शनी का उदघाट्न किया।

जनजाति क्षेत्रीय विकास एंव उदयपुर जिले प्रभारी मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालविया ने आज राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना केन्द्र में आयोजित सात दिवसीय राजस्थान दिवस प्रदर्शनी का उदघाट्न किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान 3 लाख से अधिक नि:शुल्क पट्टे वितरित किए हैं, जिसके कारण केन्द्र सरकार ने 96 हजार से अधिक इंदिरा आवास स्वीकृत किए हैं।उन्होंने कहा कि वनाधिकार के पट्टे वितरित करने के कारण भी आवास की अतिरिक्त स्वीकृतियां प्राप्त हो सकी है। उन्होंने उदघाटन के पश्चात प्रदर्शनी अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में राजस्थान प्रदेश के चरणवार विकास को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। मालविया ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश एवं जिले में गत चार वर्षों में हुए विकास गतिविधियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी बखूबी आम लोगों को हो सकेगी।
मालविया ने कहा कि राज्य सरकार ने जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है और इसी का परिणाम है कि आज इस क्षेत्र में आइ .आइ .एम एवं जनजाति विश्वविधालय खोले जा सके हैं।

इस अवसर पर सहायक जन सम्पर्क अधिकारी टी.आर. कण्डारा एवं पवन शर्मा, जिला प्रमुख मधु मेहता, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पण्डया, समाजसेवी पंकज शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक टी.सी. डामोर, जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) मोहम्मद यासीन पठान, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्ष सावनसुखा, नगर परिषद आयुक्त सत्यनारायण आचार्य मौजूद थे।
