मार्बल सघं ने मनाया सपरिवार मकर संक्रांति पर्व

उदयपुर मार्बल सघं द्धारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पर्व आज फिल्ड क्लब में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें पूरे दिन कर्इ खेल प्रतियोगिता आयोजित की गर्इ व मार्बल व्यवसायीयो ने सपरिवार इसमें भाग लिया।

 | 

प्रतियोगिता का उदघाटन फिल्ड क्लब सचिव सत्येन्द्र छाबड़ा ने क्रिकेट  की शुरूआत के साथ किया । कार्यक्रम  के  मुख्य अतिथी शहर विधायक गुलाब चन्द्र कटारिया एवं आर.के मार्बल के विमल पारलीक व विशिष्ट अतिथी ए.डी.एम यासिन खान पठान थे । कार्यक्रम में अतिथियों ने भी रस्सा कस्सी में हाथ आजमाया। कार्यक्रम के उदयपुर मार्बल सघं  के महिपाल सिंह रूपपुरा ने बताया की मकंर संक्रांति पर होने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 9 बजे शुरू हुआ जिसमें महिला पुरूषो व बच्चो ने खेल का आनन्द उठाया।

विभिन्न प्रतियोगिता के तहत पुरे दिन में क्रिकेट के साथ साथ  चेयर रेस, सितोलिया, गिल्ली डडां, पतंग बाजी, रस्सा कस्सी आयोजित की गर्इ जिसमें विजेता प्रतिभागीयो को पारीतोषिक वितरीत किए गए।

कार्यक्रम में मार्बल प्रोसेजर के प्रभास राजगढिया, गजेन्द्र सामर,जितेन्द्र नावेदिया व विनोद बसंल ने भी सहयोग प्रदान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News