विकलांग, गरीब एवं शारीरिक अक्षम युवाओं के लिए खुलेगा मार्बल ट्रेनि
रोटरी क्लब उदयपुर सत्र 2013-14 के दौरान विकलांग, गरीब एंव शारीरिक अक्षम युवाओं के लिए मल्लातलाई स्थित वोकेशनल ट्रेनिंग सेन्टर में अलग से मार्बल ट्रेनिंग सेन्टर खोल कर उन्हें प्रशिक्षित करेगा।
रोटरी क्लब उदयपुर सत्र 2013-14 के दौरान विकलांग, गरीब एंव शारीरिक अक्षम युवाओं के लिए मल्लातलाई स्थित वोकेशनल ट्रेनिंग सेन्टर में अलग से मार्बल ट्रेनिंग सेन्टर खोल कर उन्हें प्रशिक्षित करेगा।
क्लब अध्यक्ष बी.एल.मेहता ने बताया कि कल होटल विष्णुप्रिया में क्लब की वोकेशनल एंव इन्टरनेशल कमेटी के चेयरमेन पी.एल.पुजारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। उन्होनें बताया कि रोटरी फाउण्डेशन से ग्लोबल ग्रान्ट प्राप्त कर विभिन्न विद्यालयों में कम्प्यूटर उपलब्ध करवानें के साथ-साथ कम्प्यूटर प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।
वोकेशनल ट्रेनिंग टीम के चेयरमेन पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने बताया कि क्लब द्वारा 40 वर्ष के युवाओं को वोकेशनल टीम एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत विदेशों में भेजा जाएगा।