उदयपुर की मारिशा दीक्षित बनी सुरीलो राजस्थान की पहली विजेता
दूरदर्शन पर शनिवार रात 8 से 8:30 बजे प्रसारित हुए दिग्गज प्रोडक्शन द्वारा निर्मित गायन धारावाहिक सुरीलो राजस्थान द बेस्ट सिंगर ऑफ राजस्थान के पहले एपिसोड में उदयपुर की मारिशा दीक्षित ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरते हुए पहले एपिसोड की ट्रॉफी अपने नाम की। मारीशा ने एपिसोड के पहले राउंड में सुन री पवन पवन पुरबइयाँ, और दूसरे राउंड में सलोना सा सजन है और में हूँ गाने गाए। एपिसोड में निर्णायक के रूप में कोटा के सदाशिव गौतम ने मारिशा की गायकी को अव्वल दर्जे के रूप में चयनित कर विजेता की ट्रॉफी प्रदान की।

प्रोडक्शन के निदेशक अभिषेक जोशी ने बताया की प्रोडक्शन टीम द्वारा 5 एपिसोड तैयार कर लिए गए है जिनका हर शनिवार रात 8 से 8:30 बजे दूरदर्शन राजस्थान पर प्रसारण होगा।
अगले एपिसोड के लिए ऑडिशन आज
जोशी ने बताया कि प्रोडक्शन द्वारा इस धारावाहिक के 8 ओर एपिसोड के निर्माण में कलाकारों के चयन हेतु रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सुभाष नगर स्थित ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट में ऑडिशन लिए गए।