धनतेरस पर जगमग होंगे बाज़ार

झीलों की नगरी में ज्यादातर बाज़ार अब सजने के अंतिम दौर में है, जिनका कार्य लगभग धनतेरस पर पूर्ण हो जायेगा। धनतेरस पर शहर के लगभग सभी बाज़ार रोशनी और सजावट से जगमग दिखेंगे; सभी बाज़ारों में ये सजावट गोवर्धन पूजा तक रहेगी।

 | 

शहर के बापू बाज़ार, सूरजपोल, अस्थल मंदिर, बड़ा बाज़ार, घंटाघर चौराहा सहित कई स्थानों पर विभिन्न प्रकार के स्वागत द्वार लगाये जाने कि तैयारी कि जा रही है। बापू बाज़ार व्यापर मंडल की ओर से भी बापू बाज़ार को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

धनतेरस पर जगमग होंगे बाज़ार

व्यापर मंडल के सचिव उमेश मेहता ने बताया कि, पिछले से 2 वर्षों से व्यापर मंडल के द्वारा बाज़ार को सजवाने के लिए इंदौर के विशेषज्ञ को बुलाया जा रहा है, जो मार्केट को विशेष प्रकार लाइट्स और सजाएंगे। बाज़ारों में इन दिनों महिलाओं के द्वारा दीपक, पूजा की सामग्री, मूर्तियों सहित कई सजावटी चीजों की खरीददारी की जा रही है।

धनतेरस पर जगमग होंगे बाज़ार

त्योहारों की रौनक बाज़ारों पर छाई जरुर है, लेकिन यह यातायात जाम और पार्किंग कि समस्या भी साथ लाई है। शहर के गलियों से लेकर मुख्य बाज़ारों तक शाम होते होते ख़रीददारों का आना भी शुरू हो जाता है, जिससे सड़कों पर भी भारी भीड़ देखी जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News