अमर शहीद प्रकाश का शहादत दिवस

उदयपुर 19 अप्रैल 2019, अमर शहीद प्रकाश समारोह समिति उदयपुर के तत्वाधान में शहीद

 | 

अमर शहीद प्रकाश का शहादत दिवस

उदयपुर 19 अप्रैल 2019, अमर शहीद प्रकाश समारोह समिति उदयपुर के तत्वाधान में शहीद प्रकाश का आठवां शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि के लिए जनसैलाब उमड़ा एवं शहीद के प्रति अपने विकास विचार प्रकट किए।

दिनांक 18 अप्रैल 2011 को अपनी ड्यूटी को अंजाम देने के लिए शाम को 5:00 बजे केंद्रीय जेल पहुंचे वहां से पांच राज्यों का मोस्ट वांटेड मुलजिम भानुप्रताप सिंह को झालावाड़ पेशी पर ले जा रहे थे कि बिजोलिया के यहां दूसरी गैंग जो कि पहले से ही प्लान कर के बैठे हुए थे उन्होंने अचानक भानुप्रताप के ऊपर हमला कर दिया एवं चुकी ड्यूटी पर प्रकाश थे उन्होंने मुलजिम को छोड़ने से मना कर दिया जिससे नाराज होकर गैंग के लीडर शिवराज द्वारा फायर किए थे। उनकी गोली लगने से दो कमांडो शहीद हुए जिसमें शहीद प्रकाश एवं दुसरा सोहनलाल रेगर घटनास्थल पर ही शहीद हो गए लेकिन भानुप्रताप को नहीं छोड़ा। जबकि शहीद प्रकाश अपनी जान बचाने के लिए भाग सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं कर अपने आप को कुर्बान कर दिया अपनी ड्यूटी के लिए।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर अमर शहीद प्रकाश समारोह समिति द्वारा यह मांग की गई कि शहीद की प्रतिमा साईफन चौराया पर लगे क्योंकि इससे सभी युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत होने के साथ ही शहीद प्रकाश बेदला गांव का होने से गांव वालों की पूर जोर मांग है। राज्य सरकार की उदासीनता की वजह से प्रतिमा अभी तक नहीं लगी है, अविलंब साईफन चौराहे पर लगाई जाए क्योंकि सोहनलाल रेगर की प्रतिमा राजसमंद में लग चुकी है। प्रकाश को शहीद का दर्जा सरकार द्वारा घोषित किया है।

इस समारोह में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष इंजीनियर जीतमल चौहान संरक्षक इंजीनियर शैलेंद्र चौहान, के साथ समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं अपने विचार प्रकट किए जिनमें मुख्य रूप से उमेश निमावत, मोहम्मद खलील, मानसिंह निनामा, डॉक्टर कांति लाल यादव, नरेश प्रजापत, भूपेंद्र चौहान, बसंती लाल श्रीमाली, चुन्नीलाल चंदेरिया, मोहम्मद सिद्दीकी, अनिल चौहान, कनवर निमावत, संजय चंदेल, रविंद्र राठौर, लालचंद राठौर, बीपी चौहान, सुरेश चौहान, दीपेश चौहान आदि मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News