कल मनाया जाएगा शहीद दिवस
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी की सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखने संबंधी परिपत्र सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

परिपत्र में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम प्रारंभ कर 10.40 बजे तक राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण, 10.40 से 11 बजे तक रामधुन व गांधीजी के प्रिय भजनों का गान तथा 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी जाएगी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय कुमार ने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को पत्र लिखकर शहीद दिवस के संबंध में अधिकाधिक तादाद में आमजन को जानकारी देकर शैक्षणिक संस्थाओं, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं जागरूकता संगठनों के माध्यम से श्रद्धाजलि स्वरूप मौन धारण करने के कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा है।