इस महीने लॉन्च होगी Maruti, Honda और Toyota की 3 दमदार गाड़ियां, मार्केट में उड़ा देंगी गर्दा
Udaipur Times, Automobile News, Upcoming Car Launches : जुलाई 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी खास रहा है। इस महीने Tata Sierra EV और Kia Syros EV जैसी नई गाड़ियां लॉन्च हुई हैं। अब महीने के खत्म होने से पहले भारतीय बाजार में तीन और नई कारें दस्तक देने जा रही हैं। इनमें 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift, Honda ZR-V Hybrid और Next-Generation Toyota Hilux शामिल हैं। ये तीनों गाड़ियां अलग-अलग सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं और इनमें डिजाइन, फीचर्स व तकनीक के स्तर पर कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी 23 जुलाई को नई Brezza Facelift लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इस सब-4 मीटर SUV के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई बदलाव किए हैं।

संभावित फीचर्स
नया फ्रंट ग्रिल और स्पोर्टी रेड एक्सेंट, नया फ्रंट बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स।
इंजन और कीमत
नई Brezza में मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और CNG विकल्प के साथ नया 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है। संभावित शुरुआती कीमत: 8.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) टॉप वेरिएंट: 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक
Honda ZR-V Hybrid
होंडा 20 या 21 जुलाई के आसपास भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप SUV ZR-V Hybrid लॉन्च कर सकती है। इसे भारत में CBU (Completely Built Unit) के रूप में सीमित संख्या में लाया जाएगा।

इंजन और माइलेज
2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, ड्यूल मोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम, 184 bhp की पावर, 315 Nm का टॉर्क, e-CVT गियरबॉक्स, दावा किया गया माइलेज 22.8 kmpl और फुल टैंक पर लगभग 1,300 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज।
फीचर्स
9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल।
सेफ्टी
Level-2 ADAS, 8 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और TPMS। संभावित कीमत 40 लाख से 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक
Next-Generation Toyota Hilux
टोयोटा 28 जुलाई को नई जनरेशन Hilux लॉन्च कर सकती है। यह मॉडल मौजूदा IMV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, लेकिन इसके डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव किए गए हैं।

डिजाइन
स्लिम LED हेडलैंप, बड़ा हनीकॉम्ब ग्रिल, TOYOTA लेटरिंग, नए अलॉय व्हील्स, सिल्वर स्किड प्लेट और नया Sunglow एक्सटीरियर कलर।
केबिन फीचर्स
ड्यूल 12.3 इंच डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी।
सेफ्टी
Level-2 ADAS, 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, TPMS, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
इंजन और कीमत
नई Hilux में मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 204 PS की पावर देगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ 4WD सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा। संभावित शुरुआती कीमत 35 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये।
