Maruti Suzuki और Toyota की सबसे ज्यादा 35 kmpl माइलेज देने वाली 5 कारें, जाने कीमत ?

 | 

Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने की सोच रहें है तो आज हम आपके लिए लेकर आए है देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार। जिसे आप अपनि बनाकर घर लाने पर खूब मजे करने वाले है वो भी बिल्कुल थोड़े से तेल में। इन कारों की तेल खपत बिल्कुल ही कम है। Maruti Suzuki और Toyota की पार्टनरशिप से इन दोनों कंपनियों ने शेयर्ड प्लैटफॉर्म वाले कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। 

जानकारी के मुताबिक, इससे इन दोनों का मार्केट शेयर भी बढ़ा है। अब दोनों कंपनियां मिलके शेयर्ड प्लैटफॉर्म वाली नई कारों को बाजार में लाने की तैयारी में हैं। Automobile News

मिली जानकारी के अनुसार,मारुति अपनी फ्रॉन्क्स को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लाने की तैयारी कर रही है। यह इस साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। फ्रॉन्क्स हाइब्रिड का माइलेज 35 kmpl के आसपास का हो सकता है। इसमें कंपनी लेवल 2 ADAS भी दे सकती है।

Toyota Urban Cruiser Taisor Series Hybrid

जानकारी के मुताबिक, Toyota फ्रॉन्क्स सीरीज हाइब्रिड का अपना वर्जन अर्बन क्रूजर टाइजर सीरीज हाइब्रिड के तौर पर लॉन्च करेगा। यह साल 2027 की शुरुआत में मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इसका माइलेज भी 35 kmpl के आसपास का हो सकता है। दोनों कारों में सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बेस्ड 1.2-litre Z12E इंजन मिलेगा। Automobile News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

यह ई विटारा का Toyota वर्जन है। दोनों ही Heartect-e प्लैटफॉर्म पर बेस्ड हैं। इस प्लैटफॉर्म को Toyota, सुजुकी और Daihatsu ने साथ मिलकर डिवेलप किया है। Toyota अपनी ईबेला को आने वाले महीनों में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसकी कीमत 16 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। रेंज की जहां तक बात है, तो यह 543 किमी तक की रेंज ऑफर करेगी। Automobile News

Maruti Suzuki Grand Vitara 7-seater

Maruti Suzuki के लाइनअप में कोई प्रॉपर 7-सीटर Suv नहीं है। हालांकि, कंपनी ने ग्रैंड विटारा पर बेस्ड 7-सीटर Suv पर काम शुरू कर दिया है। इसका कोडनेम Y17 है। इस Suv के दिवाली वाले फेस्टिव सीजन के आसपास या 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। Automobile News

इसकी कीमत 18 लाख से 25 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है। पावरट्रेन ऑप्शन ग्रैंड विटारा वाले ही हो सकते हैं। Automobile News इसका मतलब है कि 7 सीटर ग्रैंड विटारा 1.5 लीटर के नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और एक दमदार हाइब्रिड सेटअप के साथ आएगी।

Toyota Urban Cruiser Hyryder 7-seater

Toyota अर्बन क्रूजर हाइराइडर का 7-सीटर वर्जन भी डिवेलप कर रहा है। इसके टेस्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, जिसका मतलब है कि इसे भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह Suv बाहरी डिजाइन को छोड़कर ग्रैंड विटारा 7-सीटर के लगभग सभी फीचर्स को शेयर करेगी। Automobile News

1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। इसे इस साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News