मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया Brezza Facelift ! टर्बो इंजन के साथ 5-स्टार सेफ्टी, जानें कीमत
Udaipur Times, Automobile News, Maruti Suzuki Brezza : भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी ने Brezza Facelift को लॉन्च कर दिया है। नए डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल संस्करण की शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। SUV के इस मिड-लाइफ अपडेट को Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet और Hyundai Venue जैसी कॉम्पैक्ट SUV को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है।
Maruti Suzuki Brezza Facelift का बेहतरीन डिजाइन
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट (Maruti Suzuki Brezza Facelift) के लुक में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें एक नया फ्रंट ग्रिल, रीडिजाइन्ड फॉग लैंप पॉड्स के साथ नए बंपर और आकर्षक 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। लेकिन इसके ट्विन-पॉड एलईडी हेडलैंप और टेललैंप्स को पहले की तरह ही बरकरार रखा गया है।. नई Brezza को Vivacious Orange, Lustrous Beige, Pearl Arctic White, Bluish Black, Splendid Silver, Magma Grey और Sizzling Red जैसे सिंगल-टोन रंगों में नई ब्रेजा अब और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लग रही है।
ड्यूल-टोन ऑप्शन में Sizzling Red with Bluish Black Roof, Lustrous Beige with Bluish Black Roof और Pearl Arctic White with Bluish Black Roof शामिल हैं।
फीचर्स और सेफ्टी
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट (Maruti Suzuki Brezza Facelift) में वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेट और पावर्ड फ्रंट पावर्ड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, एयर प्यूरीफायर, IRVM, एडजस्टेबल स्टीयरिंग और बाकी चीजें शामिल हैं। सुरक्षा के लि, SUV में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट दिए गए हैं। इसे BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।
इंजन और ट्रांसमिशन
इंजन की बात की जाए तो Maruti Suzuki Brezza Facelift में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प CNG के साथ मिलना जारी रहेगा। अपडेट्स के बारे में बताएं तो CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी टैंक दिया गया है जिससे बूट स्पेस बढ़ जाता है। इसके साथ ही, इस SUV में अब 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है जो पुराने मॉडल में नहीं था। हालांकि, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प अभी भी मौजूद है।
1.5 लीटर NA पेट्रोल इजंन 102hp की पावर और 139nm का टॉर्क जनरेट करता है तो वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन 110hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है।
